लापरवाही के आरोप में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर बर्खास्त

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लापरवाही के आरोप में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर बर्खास्तमैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी।

लखनऊ। राजधानी दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में जिन डॉक्टरों ने मिलकर नवजात बच्चे को मृत घोषित किया था उन्हें हॉस्पिटल प्रशासन ने देर रात बर्खास्त कर दिया है। दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी। हॉस्पिटल के डॉक्टरों को जिंदा बच्चे को मृत घोषित करने के बाद बच्चे के पिता आशीष ने अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

हॉस्पिटल प्रशासन ने देर रात को डॉ.एपी मेहता और डॉ. विशाल गुप्ता को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले बच्चे के पिता ने एफआईआर में इस बात का खुलासा किया था कि मैक्स अस्पताल ने नवजात को नर्सरी में रखने के लिए 50 लाख रुपए मांगे थे।

ये भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों ने पेश की मिसाल : एक को आता है 100 तक का पहाड़ा, दूसरा पैरों से बनाता है पेंटिंग

इससे पहले भी शालीमार बाग में स्थित इसी मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आया जब डॉक्टर ने एक जुड़वा बच्चों को मृत घोषित कर उसे एक प्लास्टिक बैग में पैक कर परिवार को सौंपा था। जब परिवार वाले उन नवजात दो बच्चों को शमशान घाट पर ले जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि प्लास्टिक बैग में पैक एक बच्चा हिल रहा है। उस दौरान परिवार वाले उस बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल ले गए, लेकिन बच्चे के पिता ने मैक्स हॉस्पिटल के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.