कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में बढ़ सकती है सर्दी

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान बीती रात शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह रात शहर में अब तक की सबसे ठंडी रात महसूस की गयी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में बढ़ सकती है सर्दी

श्रीनगर (भाषा)। कश्मीर घाटी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को कश्मीर घाटी के साथ-साथ लद्दाख क्षेत्र में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। गिरते पारे का असर कश्मीर घाटी समेत दूसरे पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है।

साभार: इंटरनेट

श्रीनगर में भी रात में इस मौसम की सबसे अधिक ठंड महसूस की गयी जो जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में न्यूनतम तापमान बीती रात शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह रात शहर में अब तक की सबसे ठंडी रात महसूस की गयी।"

पहलगाम सबसे ठंडे स्थान के रूप में हुआ दर्ज

अधिकारी ने बताया कि "दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में सबसे अधिक ठंडे स्थान के तौर पर दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र और घाटी में अन्य जगहों पर रविवार रात तापमान जमाव बिंदु से नीचे था।"

उन्होंने बताया कि "उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पास के काजीगुंड में यह तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

ये भी पढ़ें: बर्फ से ढ़के मुगल रोड का एक हिस्सा खुला, राहगीरों को मिली राहत

सबसे ठंडे स्थानों की सूची में लेह भी शामिल

अधिकारी ने बताया कि "उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पास के करगिल में यह शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

उन्होंने बताया, "जम्मू कश्मीर में लेह सबसे ठंडे स्थान के तौर पर दर्ज किया गया है।" मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के होने की आशंका भी जताई है।

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अभी नहीं टला है आंधी-तूफान का खतरा

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा

पहाड़ी इलाकों में बढ़ती ठंड के चलते दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन यह तापमान इस समय के हिसाब से सामान्य है। सफदरगंज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक अंश ऊपर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव से घाटी के गांवों में विकास का पहिया घूमने की जगी उम्मीद

मौसम वैज्ञानिको ने दिन में आसमान साफ रहने और शाम तक हल्के-फुल्के बादल हो जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मंगलवार सुबह हल्की धुंध रहने की भी आशंका है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.