71 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन आधार से जुड़े 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
71 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन आधार से जुड़े आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े गए।

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने कहा है कि करीब 71.24 करोड़ मोबाइल फोन और 82 करोड़ बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ दिया गया है।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर 2017 की स्थिति के अनुसार 71.24 करोड़ मोबाइल फोन और 82 करोड़ बैंक खातों को आधार के साथ लिंक कर दिया गया है। मोबाइल फोनों की इस संख्या में नए और पुन:सत्यापित नंबर शामिल हैं।

प्रसाद ने कहा कि निजी बैंक खातों से आधार को जोड़ने का कार्य धनशोधन निवारण (रिकार्डों का अनुरक्षण) नियमावली, 2005 में किए गए संशोधनों के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबरों को आधार के साथ जोड़ने का कार्य उच्चतम न्यायालय के छह फरवरी 2017 के आदेश के अनुसरण में किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च 2018 तक बढ़ी

ये भी पढ़ें- जानिए, आधार कार्ड से जोड़ना कहां-कहां है जरूरी

ये भी पढ़ें- अब तक 14 करोड़ पैन कार्ड और 70 करोड़ बैंक खातों को जोड़ा गया आधार से

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.