मोदी का कांग्रेस पर तंज, ‘विपक्ष में कैसे रहना है अभी तक समझ नहीं आया’ 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी का कांग्रेस पर तंज, ‘विपक्ष में कैसे रहना है अभी तक समझ नहीं आया’ प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि विपक्ष जब सत्ता में था तब सत्ता उसके लिये उपभोग की वस्तु थी और अब उन्हें अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि विपक्ष में कैसे रहना है।

आज दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में 13 मुख्यमंत्री, 6 उपमुख्यमंत्री, 60 से अधिक केंद्रीय मंत्री, 232 राज्य के मंत्री, 1500 विधायकों एवं पाषदों तथा 334 सांसदों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें-न मैं मुलायम के दिल में, न सपा में : अमर सिंह

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कोई भी राजनीतिक दल भाजपा जितना सक्रिय नहीं है और भाजपा के लिये राजनीति चुनाव की पारंपरिक गतिविधियों से इतर सेवा का साधन है। इसलिये सत्ता के माध्यम से लोकतंत्र को जनभागीदारी में बदलने का काम राजनीतिक दलों का है और भाजपा ऐसा कर सकती है। चुनाव उसका एक अंग है और हमें चुनाव से आगे बढते हुए जनभागीदारी के साथ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विपक्ष के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा, पहला कि जब वे सत्ता में थे तब वह सत्ता उनके लिये उपभोग का साधन थी। इसलिये विपक्ष में कैसे रहना है, उनको समझ में नहीं आया है।

ये भी पढ़ें-बीएचयू लाठीचार्ज : एसओ लाइन हाजिर, सीओ की छुट्टी, लेकिन किसके गले बंधेगी घंटी ?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विशेष बल दिया कि कई बार विपक्ष की ओर से काफी कड़वाहट वाली शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है, जब सरकार पर कोई स्पष्ट आरोप नहीं हो, तब सरकार के खिलाफ कडवाहट वाली शब्दावली विकल्प नहीं हो सकता है।

जेटली के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लडाई ऐसी है कि इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसमें कोई पकडा जायेगा, वह बचेगा नहीं। मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.