मोदी ने कहा, कांग्रेस हर जगह अपनी पकड़ खो रही है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी ने कहा, कांग्रेस हर जगह अपनी पकड़ खो रही हैनरेंद्र मोदी

कांगड़ा (आईएएनएस)| कांग्रेस को 'लाफिंग क्लब' बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी देश के हर कोने में अपनी पकड़ खो रही है। मोदी ने कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांगड़ा में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम सभी को कांग्रेस पर नजर डालने की जरूरत है। हमें उनकी सराहना करनी चाहिए। उनके पास खोने को कुछ भी नहीं बचा है और उन्होंने देश के हर हिस्से में अपनी पकड़ खो दी है।"

उन्होंने कहा, "जहां भी लोगों को मौका मिला, उन्होंने परिवर्तन के लिए मतदान किया। वे (कांग्रेस) एक लाफिंग क्लब बनकर रह गए हैं।" कांग्रेस शासित हिमाचल में विधानसभा चुनाव नौ नवंबर को होंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बात कर रहे थे, जब वह खुद भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर थे।

मोदी ने कहा, "इस मामले के बावजूद, सिंह साहब ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ वह शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। क्या कोई उन पर भरोसा कर सकता है?"

ये भी पढ़ें:आस्था के नाम पर हिेंसा करने का अधिकार किसी को भी नहीं: मोदी

ये भी पढ़ें:क्या मोदी तय समय से पहले कराएंगे लोकसभा चुनाव ?

ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा चुनाव: किसानों को लेकर नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच खूब चले शब्दबाण

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.