पंजाब और हरियाणा पहुंचा मानसून

पिछले साल पंजाब और हरियाणा में मानसून एक हफ्ते देर से पहुंचा था। हालांकि , इस साल मानसून इन दोनों राज्यों में निर्धारित समय से एक दिन पहले पहुंच गया। अधिकतम तापमान आज दूसरे दिन भी सामान्य से नीचे 29 से 35 के बीच दर्ज किया गया।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पंजाब और हरियाणा पहुंचा मानसून

चंडीगढ़। दक्षिण-पश्चिमी मानसून आज पंजाब एवं हरियाणा में समय से पहले पहुंच गया। इस बीच दोनों प्रदेशों में आज बारिश दर्ज की गयी और इसके चलते पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग, चंडीगढ़ के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया, दक्षिणी पश्चिमी मानसून पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दल्लिी सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सो में वक्त से पहले पहुंच गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी पश्चिमी भारत के कई हस्सिों में भारी बारिश दर्ज की गयी। पॉल ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब में अधिकांश इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सो में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान सुदूरवर्ती इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पिछले साल पंजाब और हरियाणा में मानसून एक हफ्ते देर से पहुंचा था। हालांकि , इस साल मानसून इन दोनों राज्यों में निर्धारित समय से एक दिन पहले पहुंच गया। अधिकतम तापमान आज दूसरे दिन भी सामान्य से नीचे 29 से 35 के बीच दर्ज किया गया।

मानसून में देरी से पिछड़ रही खरीफ फसलों की बुवाई


साभार: इंटरनेट

दिल्ली में दोपहर में हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज दोपहर में हुई बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। राजधानी में आज तड़के हुई बारिश के बाद पारा पहले ही लुढ़क गया था और पारा इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में शहर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर में रात में 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी। आर्द्रता 91 फीसदी रही। उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

साभार: भाषा

मानसून आख़िर क्या बला है, जिसका किसान और सरकार सब इंतज़ार करते हैं

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.