राजस्थान के 19 लाख से अधिक किसानों को कर्ज माफी का लाभ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजस्थान के 19 लाख से अधिक किसानों को कर्ज माफी का लाभ

जयपुर (भाषा)। राजस्थान सरकार ने अपनी कर्ज माफी योजना के तहत अब तक 19,24,102 किसानों का 5,461 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। सरकार का कहना है कि शेष बचे पात्र किसानों को अगले महीने के आखिर तक कर्ज माफी का फायदा दे दिया जाएगा। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी। वे शून्यकाल में इस सम्बन्ध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप कर जवाब दे रहे थे।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में कर्ज़माफी : जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा, और किन्हें हाथ लगेगी मायूसी ?

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों ने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की है लेकिन राजस्थान ने बहुत कम समय में योजना को क्रियान्वित कर किसानों को लाभ दिया है। उन्होंने बताया कि ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण में राजस्थान देश में सबसे आगे है और मौजूदा सरकार ने राज्य के किसानों को अब तक 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का फसली ऋण वितरण किया है। इस वत्ति वर्ष के अंत तक यह राशि 80000 करोड़ रुपए तक हो जाएगी। किलक के अनुसार पूर्ववर्ती सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त फसली ऋण किसानों को बांटा था।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार ने माफ किया किसानों का २ लाख रुपयों तक का कर्ज

किलक ने बताया कि वर्तमान सरकार ने किसानों को कम ब्याज पर कर्ज देने की पहल की है। पूर्ववर्ती सरकार के समय किसानों को 12.5 प्रतिशत से अधिक पर कृषि ऋण सहकारी भूमि विकास बैंकों से मिलता था। वर्तमान सरकार ने पहले पांच प्रतिशत तथा इस वित्त वर्ष से सात प्रतिशत ब्याज अनुदान देकर किसानों के लिए इस कर्ज की प्रभावी ब्याज दर 5.5 प्रतिशत कर दी है। किलक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सहकारी संस्थाओं के माध्यम से साढ़े चार वर्षों में 38.90 लाख टन उपज किसानों से खरीद की है जिसकी राशि 12 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत 10 लाख रुपए तक बीमा कवर दिया जा रहा है और फसली कर्ज लेने वाले सभी किसानों को इस योजना से जोड़ा गया है।


    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.