मुंबई लोकल का तोहफा-1 जनवरी से दौड़ेगी पहली एसी लोकल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुंबई लोकल का तोहफा-1 जनवरी से दौड़ेगी पहली एसी लोकलप्रतीकात्मक फोटो 

लखनऊ। लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफलाइन कहा जाता है । मुंबई में हर दिन तकरीबन 65 लाख लोग रोजाना लोकल ट्रेन से सवारी करते हैं। लेकिन इस ट्रेन में सफर करना इतना आसान नहीं है। क्योंकि लोकल ट्रेन में सफर के दौरान इतनी भीड़ होती है कि लोग पसीने सो तर-बतर जाते हैं। लेकिन अब 1 जनवरी से मुंबईकरों की ये दिक्कतें काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

अब तक कितने पैसे चुकाने पड़ते थे

मुंबई लोकल की प्रथम श्रेणी में सफर करने वालों को कम से कम 50 रुपये चुकाने पड़ते हैं और ए.सी.लोकल का कम से कम किराया भी इतना ही या इससे ज्यादा होना चाहिए। इस लिहाज से चर्चगेट से विरार के बीच इस ट्रेन में सफर करने वालों को 170-200 रुपये के बीच दाम चुकाने पड़ेंगे। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया, एसी ट्रेन के परीक्षण पूरे कर लिये हैं और वो पूरी तरह से सफल रहे हैं। एक जनवरी से इनका संचालन शुरू हो जाएगा।

औसतन 65 लाख यात्रियों को रोजाना सफर कराने वाली ये लोकल ट्रेन की केवल पश्चिमी लाइन पर ही रोजाना 35 लाख यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में करीब पिछले एक साल से मुंबई में एसी लोकल ट्रेन चलाने की योजना पर विचार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- मुंबई सेंट्रल पर रेलवे स्टाफ ने धक्का लगाकर डेड-एंड से हटाई ट्रेन, रेलवे ने की इनाम की घोषणा

मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सर्विस एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है। काफी दिनों से मुंबईकरों को एसी लोकल का इंतजार था, जो खत्म हो चला है ।रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी से पहली एसी लोकल मुंबई की पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। मुंबई मंडल की ओर से प्रथम श्रेणी के टिकट के आधार पर किराए का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है जिसका जवाब आना बाकी है। रेलमंत्री पीयूष गोयल की घोषणा के बाद ए.सी. लोकल को लेकर गतिविधियां तेज हो गईं हैं।

मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली मुंबई लोकल का नेटवर्क जाल पूरी मुंबई में घना फैला हुआ है। ऐसे में करीब पिछले एक साल से मुंबई में एसी लोकल ट्रेन चलाने की योजना पर विचार चल रहा था। अब इस विचार को जमीन पर उतारने का काम शुरू हो चुका है. हालांकि शुरुआत में, एक एसी ट्रेन, हफ्तों के सातों दिन मुंबई लोकल की वेस्टर्न लाइन पर अब दौड़ती नज़र आएगी।

रेल मंत्री का ऐलान

इस बाबत पत्रकारों से बात करते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया, एसी ट्रेन के परीक्षण पूरे कर लिये हैं और वो पूरी तरह से सफल रहे हैं। एक जनवरी से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस एसी ट्रेन का किराया दिल्ली मेट्रो के किराए के बराबर या अभी की लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास के किराए से डेढ़ गुना होगा। रेलवे ने नौ और इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (EMU)रैक लगाने का निश्चय किया है ताकि ये सर्विस पश्चिमी रेलवे लाइन और मध्य रेलवे लाइन पर भी इसे शुरू किया जा सके।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से मुंबई का सफर अब 13 घंटे में करें पूरा, रेलवे ने दी दीवाली में यात्रियों को सौगात

कहाँ से कहाँ तक चलेगी ए.सी. लोकल

नए साल की शुरुआत के साथ ही ए.सी. लोकल की पहली सर्विस सुबह 07.58 बजे बोरिवली से निकलेगी और 08.50 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। यही लोकल सुबह 08.54 को चर्चगेट से रवाना होकर 10.13 बजे विरार पहुंचेगी। शाम के पीक आवर्स में चर्चगेट से 17.49 बजे बोरिवली के लिए और 19.49 बजे विरार के ए.सी. लोकल की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस लोकल की कुल 9 सर्विस होंगी और सभी सेवाएं तेज गति की होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लोकल की पहली सर्विस बोरीवली से सुबह 07.54 बजे चर्चगेट के लिए चलेगी। विरार से चर्चगेट के वाले यात्रियों को भी पीक आवर्स में इस सेवा का लाभ मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मुंबई डिविजन की और से इस लोकल का टाइम टेबल तैयार किया जा चुका है लेकिन अंतिम समय में कुछ फेरबदल संभव हैं। पहली ऐसी ट्रेन इसी महीने चलाने का प्रयास था पर कुछ ऑपरेशनल गड़बड़ियों के चलते इसमें देरी हुई। हालांकि, रेलवे बोर्ड के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि अब सारी गड़बड़ियों का सुधार लिया गया है।

ये भी पढ़ें- मुंबई के बाद एयरटेल ने मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के ग्राहकों को दी VOLTE सेवा

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.