मुंबई : भिंडी बाजार में पांच-मंज़िला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुंबई : भिंडी बाजार में पांच-मंज़िला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंकाहादसे में घायल बुजुर्ग को बचावकर्मियों ने बाहर निकाला।

लखनऊ। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश और जलभराव की समस्याओं के बीच तीन मंजिला इमारत गिर गई है। ये हादसा दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में जेजे फ्लाई ओवर के पास हुआ है। हादसा करीब 8.30 बजे हुआ है।

हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी भी करीब 35 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मलबे में दबकर घायल हुए 12 लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। अस्पताल ने बताया कि 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। फिलहाल गंभीर लोगों का इलाज जारी है।

चौथी मंजिल पर मौजूद थे लोग

मुंबई बिल्डिंग हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि पुननिर्माण स्कीम के तहत इस बिल्डिंग का चयन हो गया था। जिसके बाद बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा था, लेकिन चौथी मंजिल पर अभी भी 4 परिवार रह रहे थे। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर भी कैटरिंग यूनिट के कुछ लोग रह रहे थे।द्ध जिस वक्त बिल्डिंग गिरी तो ये ग्राउंड फ्लोर पर ही सो रहे थे।

पाकमोडिया स्ट्रीट पर है यह इमारत जिसका नाम है आरसी वाला। बचाव और राहत के लिए 10 दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी रवाना हो चुकी हैं। एजेंसी भाषा के मुताबिक, बृहनमुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर फोन से इस दुर्घटना की जानकारी मिली थी।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.