म्यांमार सेना का दावा, रोहिंग्या द्वारा मारे गए 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
म्यांमार सेना का दावा, रोहिंग्या द्वारा मारे गए 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिलीम्यांमार सेना के अनुसार रखाइन में हिंदुओं की कब्र मिली है।

नई दिल्ली। रोहिंग्या आतंकियों के द्वारा हिंदुओं को मारे जानें की खबर है। म्यांमार सेना के अनुसार रखाइन में हिंदुओं की कब्र मिली है। सेना ने कहा है कि रोहिंग्या आतंकियों के द्वारा मारे गये 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है।

म्यांमार सेना ने जानकारी दी कि एक स्थान पर सामूहिक कब्र मिली है और इन हिंदुओं की हत्या रोहिंग्या आतंकियों के द्वारा की गयी है। गौरतलब पिछले कई सालों से म्यांमार सेना और रोहिंग्या मुस्लिमों के बीच संघर्ष चलता आ रहा है। रोहिंग्या मुसलमानों पर कई बार सेना के जवानों को मारने का आरोप भी लगा है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश सरकार 80 हजार प्रेगनेंट रोहिंग्या महिला शरणार्थियों को बर्थ कंट्रोल किट बांटेगी

म्यांमार में बढ़ रही हिंसा के कारण ही कई रोहिंग्या मुसलमान दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे हैं। कई रोहिंग्या मुसलमानों से सभी अधिकार छीन लिये जाने के बाद म्यांमार में उनके साथ अत्याचार होने के ज्यादा मामले प्रकाश में आ रहे हैं और उन पर कई पाबंदियां लगा दी गयी। बढ़ते अत्याचार के बाद रोहिंग्या मुसलमानों नेबांग्लादेश और भारत की ओर रूख किया। कुछ लोगों ने अपने अधिकार पाने के लिए कई आतंकवादी गतिविधियों का सहारा भी लिया।

बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई

एक आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टेलीकॉम कंपनियों के रोहिंग्या शरणार्थियों को मोबाइल फोन कनेक्शन बेचने पर पाबंदी लगा दी है। बांग्लादेश की चार मोबाइल सर्विस प्रोवाइडरों को चेताया है कि अगर उन्होंने म्यामांर से आये चार लाख 30 हजार शरणार्थियों को प्रतिबंध के दौरान फोन प्लान दिये, तो उन पर जुर्माना लगाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- कई देशों ने म्यांमार से रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा रोकने को कहा

दूरसंचार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इनायत हुसैन ने कहा, फिलहाल रोहिंग्या कोई सिम कार्ड नहीं खरीद सकते। दूरसंचार राज्यमंत्री तराना हालिम ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों पर पाबंदी लगाने का शनिवार का का फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.