मोदी सरकार 2.0: राधा मोहन सिंह से लेकर मेनका गांधी तक वे बड़े नाम जिनका इस बार कटा पत्ता

इस सूची में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उमा भारती और मनोज सिन्हा जैसे बड़े नाम हैं।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी सरकार 2.0: राधा मोहन सिंह से लेकर मेनका गांधी तक वे बड़े नाम जिनका इस बार कटा पत्ता

लखनऊ। गुरूवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी और उनके 57 मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी सरकार के इस मंत्रीमंडल में अधिकतर पुराने चेहरे शामिल थे।

लेकिन मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में शामिल कुछ मंत्रियों को इस सरकार में जगह नहीं मिली। इनमें अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जेपी नड्डा, उमा भारती, मेनका गांधी, महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, शिव प्रताप शुक्ल, कृष्णा राज, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह, कलराज मिश्रा और एसएस आहूलवालिया प्रमुख नाम हैं।

अरूण जेटली का गिरता स्वास्थ्य बना वजह

जहां तक अरूण जेटली की बात है तो उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण खुद मंत्री ना बनाने का अनुरोध किया था। वह मोदी सरकार-1 में वित्त मंत्री थे। हालांकि अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में खराब स्वास्थ्य की वजह से वह अधिकतर समय कार्यालय से दूर रहे और उनकी जगह पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला। यहां तक की मोदी सरकार का अंतिम बजट भी पीयूष गोयल ने पेश किया।

सुषमा स्वराज और कलराज मिश्र की बढ़ती उम्र बनी बाधा

वहीं मोदी सरकार की एक और अहम मंत्री सुषमा स्वराज को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। बढ़ती उम्र की वजह से वह इस बार चुनाव नहीं लड़ी थी। ठीक इसी तरह उम्र की सीमाओं के कारण कलराज मिश्र भी चुनाव नहीं लड़े थें और उन्हें भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। उमा भारती भी चुनाव नहीं लड़ी थीं और उन्हें भी इस बार मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। पिछली बार उन्हें गंगा सफाई मंत्रालय का एक अहम मंत्रालय मिला था।

जहां सुषमा स्वराज, कलराज मिश्र और उमा भारती चुनाव नहीं लड़ें और उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। वहीं कई बड़े नाम ऐसे भी हैं जो इस बार का चुनाव लड़ें और जीतें भी, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।

जेपी नड्डा, मेनका गांधी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इसमें सबसे पहला नाम जेपी नड्डा का आता है। मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जेपी नड्डा को इस बार मंत्रालय में जगह नहीं मिली। हालांकि कहा जा रहा है कि वह बीजेपी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। इसके अलावा खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को इस बार मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली। एक पूर्व खिलाड़ी होने के नाते 2020 के ओलंपिक के मद्देनजर उनको मंत्रालय मिलना काफी अहम होता। अब देखना होगा कि नरेंद्र मोदी खेल मंत्रालय का अहम प्रभार किस मंत्री को देते हैं।

इस बार के मंत्रिमंडल में बीजेपी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी को भी जगह नहीं मिली है। उनके लिए कहा जा रहा है कि वह लोकसभा की नई अध्यक्ष हो सकती हैं। फिलहाल वरिष्ठता के आधार पर उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है, जो नए सांसदों को शपथ दिलवाएंगी।

अन्य बड़े नाम

इनके अलावा महेश शर्मा, शिव प्रताप शुक्ला, सत्यपाल सिंह, अनुप्रिया पटेल और मनोज सिन्हा ऐसे बड़े नाम हैं जिन्हें मंत्री परिषद में जगह नहीं मिली है। मोदी सरकार-1 में रेल राज्य और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले मनोज सिन्हा इस बार गाजीपुर से चुनाव हार गए थे। हालांकि उनके पिछले कार्यकाल को देखते हुए कहा जा रहा था कि उन्हें मोदी मंत्री परिषद में जगह मिलेगी और राज्य सभा के रास्ते उन्हें संसद लाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कहा जा रहा है कि वह बीजेपी उत्तर प्रदेश की इकाई में अहम पद निभा सकते हैं। महेंद्र नाथ पांडेय को मंत्रालय मिलने के बाद कहा जा रहा है कि उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्य इकाई का अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

यूपी में बीजेपी की अहम सहयोगी अपना दल की अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी इस बार मंत्री परिषद में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा कृषि मंत्री रहे राधा मोहन सिंह भी इस बार मंत्री परिषद में जगह बनाने में नाकाम रहे।

वहीं एनडीए की अहम सहयोगी जेडीयू को भी मंत्री परिषद में कोई जगह नहीं मिली है। जेडीयू चाहती थी कि उन्हें मंत्री परिषद में दो जगह मिले जबकि बीजेपी का साफ कहना था कि वह अपने सभी सहयोगी दलों को मंत्री परिषद में सिर्फ एक जगह ही दे सकती है। हालांकि नीतीश कुमार ने कहा है कि वह बीजेपी नेतृत्व से नाराज नहीं हैं और उनके साथ हैं। बिहार के एक और बड़े नेता राजीव प्रताप रूडी का भी इस बार पत्ता कटा है। इसके अलावा मोदी सरकार के शुरूआती सालों में रेल मंत्री रहे सुरेश प्रभु भी इस बार कैबिनेट में जगह नहीं बना पाए।

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए कुल 57 मंत्री, एक क्लिक में देखिए पूरी लिस्ट

प्रताप सारंगी: नरेंद्र मोदी कैबिनेट के वो मंत्री जिन्होंने साइकिल से किया था प्रचार, जानिए वो बातें, जिनकी दुनिया है मुरीद

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.