नौसेना पोत पर सवार अधिकारी की गोली लगने से मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नौसेना पोत पर सवार अधिकारी की गोली लगने से मौतप्रतीकात्मक फोटो 

कोच्चि (आईएएनएस)| केरल के तटीय शहर कोच्चि में एक जल सर्वेक्षण पोत पर सवार नौसेना अधिकारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-रजनी कांत मिश्रा ने एसएसबी महानिदेशक का पदभार संभाला

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 7.30 बजे के आसपास आएनएस जमुना पर गोली चलने की आवाज सुनी गई। इसके कुछ मिनटों बाद भारतीय नौसेना में एक सुरक्षा अधिकारी रक्षा कुमार परमार घायल अवस्था में मिले।

पुलिस ने बताया कि उन्हें फौरन नजदीकी नौसेना अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 9.40 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-तीन कुर्ते और एक साइकिल वाला आईआईटी प्रोफेसर, लाखों आदिवासियों की संवार रहे जिंदगी

नौसेना और पुलिस अधिकारियों ने यह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.