भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहिम छेड़ेंगे कुमार विश्वास, आप में एक और नया संकट

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   7 May 2017 12:22 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहिम छेड़ेंगे  कुमार विश्वास, आप में एक और नया संकटदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) में दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा को पद से बर्खास्त करने के बाद पार्टी में एक नया संकट खड़ा हो गया है। पार्टी के संस्थापकों में से एक कुमार विश्वास ने पार्टी के भीतर और बाहर नया आंदोलन खड़ा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

आप के वरिष्ट नेताा कुमार विश्वास।

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, "मैं देश और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी के भीतर और बाहर आवाज उठाते रहेंगे फिर चाहे इसके जो भी परिणाम हों। भारत माता की जय।"

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

आप नेता ने एक और ट्वीट में कहा, "आइए, इसे एक और आंदोलन बनाएं। मैंने अभी तक सत्ता की एक भी बूंद नहीं चखी है इसलिए जंतर मंतर के आंदोलन का जोश अभी बरकरार है।"

दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शनिवार को कपिल मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने और आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद कुमार विश्वास का यह बयान सामने आया है।

एक अधिकारी ने बताया कि नजफगढ़ से विधायक गहलोत और सीमापुरी से विधायक गौतम नए मंत्रियों के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि, अभी इन्हें कोई विभाग नहीं दिया गया है।

               

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.