इंदिरा गांधी भारत की महान बेटी थीं जिन्होंने देश को एकजुट किया : सोनिया गांधी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   19 Nov 2017 3:37 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इंदिरा गांधी भारत की महान बेटी थीं जिन्होंने देश को एकजुट किया : सोनिया गांधीग्रेस अध्यक्ष सोनिया गा

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत की महान बेटी थीं जिन्होंने देश को एकजुट किया तथा भारत की जनता को धर्म एवं जाति के नाम पर बांटने का प्रयास करने वाली ताकतों के खिलाफ लडीं।

इंदिरा की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर सोनिया ने कहा, मैंने सुना है कि इंदिरा जी को आयरन लेडी कहा जाता है लेकिन मैं उनके बारे में यह कहूंगी कि उनमें उदारता और मानवता थी। वह लड़ी लेकिन अपने निजी हित के लिए नहीं लड़ीं। वह सिद्धांतों के लिए लड़ीं। उन्होंने गरीबों और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी और उनकी आवाज को एकसाथ जोड़ने का काम किया। देश को एकजुट किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में सोनिया ने कहा, इंदिरा जी धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ीं। उनकी लड़ाई उन ताकतों के खिलाफ थी जो भारत के लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश में थे। प्रधानमंत्री के तौर पर उनके लिए सिर्फ एक धर्म था और वो था-सभी भारतीय इस मातृभूमि की एकसमान संतानें हैं, उन्होंने भारत की विविधता तथा मजबूत लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को आगे बढ़ाया।

पूर्व प्रधानमंत्री की विदेश नीति और सुरक्षा नीति की तारीफ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, इंदिरा गांधी भारत के स्वाभिमान और एक संप्रभु राष्ट्र के तौर पर उसकी स्वतंत्रता के लिए लडीं। वह उस समय की महाशक्तियों के खिलाफ लड़ीं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने कहा, उनकी लड़ाई सिर्फ भारत के लिए नहीं थी, बल्कि उन सभी देशों के लिए थी जिन्होंने नेतृत्व के औपनिवेशिक एवं उपनिवेशवाद के बाद के सभी स्वरुपों का प्रतिरोध किया था। सोनिया ने कहा कि बांग्लादेश की स्थापना इंदिरा गांधी के इसी रुख का प्रतीक है, वह भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले गईं।

उन्होंने कहा, मैंने उनको बहुत करीब से देखा है. वह हमेशा देश के बारे में सोचती थीं। हम सब आज इस महान देश की महान बेटी को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.