कैबिनेट समितियों का पुनर्गठन : सीतारमण, गोयल, प्रधान महत्वपूर्ण समितियों में शामिल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कैबिनेट समितियों का पुनर्गठन : सीतारमण, गोयल, प्रधान महत्वपूर्ण समितियों में शामिलकैबिनेट समितियों का पुनर्गठन

नई दिल्ली (भाषा)। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पुनर्गठित महत्वपूर्ण कैबिनेट समितियों का सदस्य बनया गया है। तीन सितंबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल एवं विस्तार के बाद विभिन्न कैबिनेट समितियों का पुनर्गठन किया गया।

रक्षा मंत्री के रुप में पदोन्नत होने के बाद निर्मला सीतारमण सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति में सदस्य के रुप में शामिल हुई हैं। इस समिति के अन्य सदस्यों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं। शहरी विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को भी आवास संबंधी कैबिनेट समिति का हिस्सा बनाया गया।

ये भी पढ़ें : मेनका व जावड़ेकर करेंगे स्कूलों में बाल उत्पीड़न पर चर्चा

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अब संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति का हिस्सा नहीं हैं। नकवी को संसदीय कार्य मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री से पदोन्नति दी गई है। एसएस आहलुवालिया भी अब संसदीय मामलों पर कैबिनेट समिति का हिस्सा नहीं हैं। विजय गोयल को संसदीय मामलों पर नवगठित कैबिनेट समिति में शामिल किया गया है।

गोयल को मंत्रिपरिषद में फेरबदल के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है। इस समिति में अर्जुन राम मेघवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल किया गया है। सीमारमण और गोयल को राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट समिति तथा आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति का हिस्सा भी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : देसी जुगाड़ : खेत हो या किचन, घंटों का काम मिनटों में करती हैं ये मशीनें, देखिए वीडियो

धर्मेन्द्र प्रधान को आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति का सदस्य बनाया गया है। उमा भारती किसी भी कैबिनेट समिति की सदस्य नहीं हैं। उनसे हाल ही में मंत्रिमंडल फेरबदल में जल संसाधन मंत्रालय का प्रभार ले लिया गया था।

ये भी पढ़ें : पढ़िए मध्यप्रदेश के किसानों ने क्यों दी कद्दू की बलि ?

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.