गुरमीत राम रहीम केस की वजह से हरियाणा जाने वाली 200 रेलगाड़ियां रद्द

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   25 Aug 2017 1:37 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गुरमीत  राम रहीम केस की वजह से हरियाणा जाने वाली 200 रेलगाड़ियां रद्दडेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थक।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ यौन दुष्कर्म एवं उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को फैसला आने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा जाने वाली 200 से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। पंचकुला में गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक जुटे हुए हैं।

उत्तरी रेलवे के अधिकारी ने बताया, "राज्य में कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से शुक्रवार को हरियाणा जाने वाली 201 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। इसमें 92 एक्सप्रेस और 109 यात्री रेलगाड़ियां हैं।"

रद्द हुई रेलगाड़ियों में जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस, बाड़मेर हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस, फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कालका हिमालयन क्वीन शामिल हैं। डेरा प्रमुख के खिलाफ यौन दुष्कर्म मामले में सीबीआई अदालत का फैसला आने से पहले हरियाणा और पंजाब में तनाव बढ़ गया है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अदालत के फैसले के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

                        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.