1,000 का नोट फिर लाने का इरादा नहीं : वित्त मंत्रालय 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   29 Aug 2017 9:03 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
1,000 का नोट फिर लाने का इरादा नहीं : वित्त मंत्रालय आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग।

नई दिल्ली (भाषा)। दो सौ रुपए का नोट पेश करने के कुछ दिन बाद वित्त मंत्रालय ने आज 1,000 रुपए का नोट फिर से लाने की संभावना को खारिज कर दिया। पिछले साल सरकार ने नोटबंदी के तहत 1,000 और 500 के नोट बंद कर दिए थे। बाद में 500 का नया नोट जारी किया गया था।

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ट्वीट किया, ' '1,000 रुपए का नोट फिर लाने को कोई प्रस्ताव नहीं है।' ' उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है कि सरकार 1,000 रुपए का नोट फिर ला सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 25 अगस्त को चमकते पीले रंग का 200 का नया नोट जारी किया था। इसका मकसद 100 और 500 के नोटों के बीच के मूल्य के नोट की कमी की भरपाई करना है। 200 रुपए के अलावा इसी महीने 50 रुपए का नया नोट भी जारी किया गया है। रिजर्व बैंक पहले ही कह चुका है कि वह 200 रुपए के नोट की आपूर्ति बढ़ाएगी।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पिछले सप्ताह वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि सरकार का 2,000 के नोट पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.