कल हड़ताल पर रहेंगे दिल्ली के सभी जिला अदालतों के वकील

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कल हड़ताल पर रहेंगे दिल्ली के सभी जिला अदालतों के वकीलवकील

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी के सभी छह जिला अदालतों के वकील कुछ न्यायाधीशों के कथित कदाचारों के विरोध में कल एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

दिल्ली बार एसोसिएशन की समन्वय समिति के महासचिव वकील जयवीर सिंह चौहान ने कहा, ''वादियों के साथ न्यायाधीशों का कदाचार और न्यायपालिका में भारी भ्रष्टाचार के कारण पूर्ण बंद का आह्वान किया है। हमने पहले ही दोषी न्यायाधीशों के नाम उच्च न्यायालय को दे दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्वाई नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें:- वकीलों को वरिष्ठ का दर्जा देने के लिए न्यायालय ने जारी किये दिशा-निर्देश

यहां सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि कुछ न्यायाधीश वकीलों के साथ अपने मातहतों सा व्यवहार कर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। हड़ताल के कारण पटियाला हाउस, रोहिणी, साकेत, तीस हजारी, द्वारका और कडकडडूमा में सभी छह जिला अदालतों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- आरुषि हत्याकांड से आगे : ऐसे मामलों की जांच को कोर्ट तक पहुंचने में इतना समय क्यों लगता है ?

कल तीस हजारी अदालत के वकील एक मजिस्ट्रेट के कथित अशिष्ट व्यवहार के विरोध में एक दिन की हड़ताल पर चले गये थे। कल सभी जिला अदालतों को हड़ताल को लेकर समन्वय समिति ने दोषी न्यायाधीशों की ओर ध्यान खींचने के लिए दिल्ली के सभी 13 जिला अदालतों में सर्वसम्मति से 13 अक्तूबर को पूर्ण बंद का प्रस्ताव पास किया है ताकि न्यायिक प्रशासन दोषी जजों के खिलाफ कार्वाई करे जिससे कि वे विवेकपूर्ण ढंग से कार्य करें और वकीलों को अपने अधीनस्थों के रुप में न मानें।

ये भी पढ़ें:- देश में सुरक्षा का हाल : 1 VIP की सुरक्षा में 3 और 663 आम लोगों पर 1 पुलिसकर्मी तैनात

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.