लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   11 Aug 2017 2:21 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितलोकसभा।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। महाजन ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत 17 जुलाई को हुई थी और इस दौरान इसमें 19 बैठकें हुईं और 71 घंटे काम हुए।

राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य सांसदों ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वह बेहतर तरीके से सदन का संचालन कर सकेंगे।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन का 30 घंटे का समय व्यवधानों व स्थगनों के कारण बर्बाद हुआ। सदन ने अपने कार्य को पूरा करने के लिए करीब 10 घंटे 36 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। मानसून सत्र में सदन में 17 विधेयक पेश किए गए और 14 पारित हुए।

महाजन ने सदन को चलाने में सहयोग देने के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया।

                    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.