हिमाचल में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे जनता : मोदी  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   9 Nov 2017 12:06 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिमाचल में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे जनता : मोदी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए राज्य की जनता से ‘रिकॉर्ड संख्या’ में मतदान करने की अपील की। वही सुबह के दस बजे तक रिकार्ड 13 फीसदी मतदान हुआ है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "हिमाचल प्रदेश में आज मतदान है। मैं प्रत्येक मतदाता से वोट डालने का अनुरोध करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पेश किया है, जबकि भाजपा की तरफ से प्रेम कुमार धूमल मैदान में हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

राज्य में कुल 50.25 लाख मतदाता उम्मीदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 19 लाख महिलाएं और 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.