इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर देश के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   19 Nov 2017 4:38 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर देश के नेताओं ने श्रद्धांजलि दीपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी। 

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश सभी बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट किया, "राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जन्म शताब्दी पर याद कर रहा है।" प्रधानमंत्री ने ट्विट किया, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी के साथ प्रणब मुखर्जी और मनमोहन सिंह ने इंदिरा गांधी को शक्ति स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, "दादी मैं आपको बेहद प्यार और खुशी के साथ याद कर रहा हूं। आप मेरी गुरु और मार्गदर्शक हैं। आप मुझे शक्ति देती हैं..इंदिरा 100।"

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखर्जी ने ट्वीट किया, "इंदिरा गांधी को उनकी जन्म शताब्दी पर याद कर रहा हूं। उनके दृढ़ संकल्प, विचारों की स्पष्टता और निर्णायक कार्यो ने उन्हें एक महान व्यक्तित्व बनाया। नि:संदेह और सही मायने में भारत की लौह महिला।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज उनकी जन्मशती के मौके पर याद किया।

ममता ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रही हूं। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरु के बाद सबसे ज्यादा वक्त तक इस पद पर रहने वाली दूसरी प्रधानमंत्री थीं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 और 14 जनवरी 1980 से वर्ष 1984 में अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रहीं। वह भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं।

नृत्य, संगीत के जरिए इंदिरा गांधी को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि

शास्त्रीय नृत्य व संगीत की दुनिया के दिग्गज कलाकार भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनकी 100वीं जयंती पर रविवार को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मंच पर जुटेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 'इंदिरा प्रियदर्शिनी' शीर्षक से नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में किया जाएगा। इससे लोगों को याद दिलाया जा सकेगा कि इंदिरा गांधी सिर्फ एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि उनकी रुचि, लगाव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा व इसके संगीत व नृत्य में भी थी।

इसमें ओडिशी नृत्यांगना अरुशी मुदगल, कथक नृत्यांगना इशानी अग्रवाल, सूफी संगीतज्ञ मीर मुख्तियार अली, सत्तरी नृत्यांगना अन्वेसा महंत, भरनाट्यम नृत्यांगना अरण्यी भार्गव व गांधर्व गायक मंडली, व गांधर्व महाविद्यालय के छात्र अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.