दुनिया का चक्कर लगाने को तैयार महिला नौसैनिक अधिकारियों को मोदी ने दी बधाई

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दुनिया का चक्कर लगाने को तैयार महिला नौसैनिक अधिकारियों को मोदी ने दी बधाईनौसेना की छह महिला अधिकारी ‘नाविका सागर परिक्रमा’ शुरू करने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा के लिए कमर कस चुकी नौसेना की महिला अधिकारियों को रविवार को बधाई दी। नौसेना की छह महिला अधिकारी 'नाविका सागर परिक्रमा' शुरू करने के लिए तैयार हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आज एक विशेष दिन है। नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी में सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की है।" उन्होंने कहा, "नाविका सागर परिक्रमा की महिला टीम को बधाई देने पूरा देश उमड़ पड़ा है।"

ये भी पढ़ें : इन बातों का ध्यान रखकर रख सकते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत

इस टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं। उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी.स्वाति और लेफ्टिनेंट एस. विजया देवी, बी.ऐश्वर्या और पायल गुप्त हैं। यह टीम रविवार से अपनी यह यात्रा शुरू करेंगी। इस यात्रा को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हरी झंडी दिखाएंगी। यह यात्रा गोवा के तट से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें : पेट्रोल पंपों पर लगेंगे इलेक्ट्रानिक फ्लो मीटर, नहीं हो सकेगी चोरी

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.