राजीव महर्षि भारत के नए सीएजी नियुक्त 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   1 Sep 2017 2:20 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजीव महर्षि भारत के नए सीएजी नियुक्त राजीव महर्षि भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त

नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह सचिव के रूप में सेवानिवृत्त राजीव महर्षि को बुधवार को भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव गौबा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा (58 वर्ष) का इस संवेदनशील पद पर दो साल का निश्चित कार्यकाल होगा।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

राजीव गौबा ने 27 जून को नए गृह सचिव के तौर पर नियुक्ति के बाद विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रुप में गृह मंत्रालय में कामकाज संभाला था। नई जिम्मेदारी से पहले वह केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव के रुप में सेवाएं दे रहे थे।

पहले वह अतिरिक्त सचिव के रूप में गृह मंत्रालय में काम कर चुके हैं, उस समय वह कई अन्य जिम्मेदारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद से संबंधित विभाग का कामकाज देखते थे।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.