तिहाड़ जेल के कैदियों का गाया गाना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   1 April 2017 1:16 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तिहाड़ जेल के कैदियों का गाया गाना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल दिल्ली की तिहाड़ जेल।

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली के तिहाड़ जेल के कैदियों का गाया गाना ‘तिनका तिनका तिहाड...' लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

जानीमानी जेल सुधार कार्यकर्ता वर्तिका नंदा के लिखे और निर्देशित इस गाने को तिहाड़ जेल में पुरुष और महिला कैदियों पर फिल्माया गया था, इसे कैदियों ने ही गाया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 2015 में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस गाने को जारी किया था।

लोकसभा टीवी के सहयोग से तैयार यह गाना दुनिया का एक अनूठा प्रयोग है जिसे एक बड़ी जेल में शूट किया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, इस प्रयोग की शुरुआत 2013 में ‘तिनका तिनका तिहाड़...' नाम की किताब से हुई थी।

2013 में राजकमल प्रकाशन से हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित ‘तिनका तिनका तिहाड़...' का संपादन वर्तिका नंदा और तिहाड़ जेल की महानिदेशक रह चुकीं विमला मेहरा ने किया था। इसका विमोचन तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने किया था।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.