केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे का निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदमे में, कहा निजी क्षति 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   18 May 2017 12:07 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे का निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदमे में, कहा निजी क्षति केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे (61 वर्ष) का गुरुवार को निधन हो गया। अनिल दवे 2009 से राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने 2016 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली थी। दवे का जन्म मध्य प्रदेश के बड़नगर में हुआ था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अनिल दवे ने आज सुबह अपने घर पर बेचैनी की शिकायत की और तब उन्हें एम्स ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। दवे वर्ष 2009 से राज्यसभा के सदस्य थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘अपने मित्र एवं सम्मानित सहकर्मी पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे जी के आकस्मिक निधन से सदमे में हूं। मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि दवे को एक समर्पित लोकसेवक के तौर पर याद किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद जुनूनी थे।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘कल देर शाम तक मैं अनिल माधव दवे जी के साथ था और मुख्य नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था। उनका निधन एक निजी क्षति है।''

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.