वेंकैया नायडू देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   5 Aug 2017 8:03 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वेंकैया नायडू  देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गएभारत के नए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू।

नई दिल्ली (भाषा)। उपराष्ट्रपति चुनाव 2017 में भारत के नए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू चुने गए। कुल 760 मान्य वोट पड़े। वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले वहीं गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट मिले हैं। वेंकैया नायडू देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि, मैं कृतार्थ हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी पार्टी नेताओं का समर्थन देने के लिए आभारी हूं। मैं उपराष्ट्रपति संस्था का उपयोग राष्ट्रपति के हाथ मजबूत बनाने के लिए करुंगा और ऊपरी सदन की मर्यादा को कायम रखूंगा।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2017 के लिए हुए मतदान की समाप्ति पर आज शाम 98.21 प्रतिशत सांसदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडेय ने संवाददाताओं से कहा कि मतदान के लिए योग्य कुल 785 सदस्यों में से 771 सांसदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

मतगणना शाम छह बजे शुरू हो रही है और सवा सात बजे तक परिणाम आ जाएगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि हमारे दो नेता सांवरलाल जाट और विजय गोयल अस्पताल में भर्ती होने के कारण वोट नहीं डाल सके। इस चुनावी लड़ाई में राजग के एम वेंकैया नायडू के सामने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी हैं।

लोकसभा और राज्यसभा के कुल सदस्यों की संख्या (निर्वाचित और राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों को मिलाकर) 790 है, दोनों सदनों में दो-दो पद रिक्त हैं। न्यायिक आदेश के बाद भाजपा के एक लोकसभा सदस्य के मतदान पर रोक लगाई गई है।

शुरुआती मतदान करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एम वेंकैया नायडू तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शामिल थे। आदित्यनाथ फिलहाल लोकसभा के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह दस बजे मतदान कक्ष खुलने से पहले ही पंक्ति में आकर खड़े हो गए थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सुष्मिता देव ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत दोनों तरह के सदस्य मतदान करते हैं।

                  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.