छह राज्यों के बदले राज्यपाल, यूपी में राम नाईक की जगह लेंगी आनंदीबेन पटेल
गाँव कनेक्शन 20 July 2019 11:04 AM GMT
लखनऊ। सरकार ने शनिवार को दो राज्यपालों का तबादला कर दिया जबकि कुछ राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किए हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व वार्ताकार आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
Anandiben Patel, Governor of Madhya Pradesh is transferred & appointed as Governor of Uttar Pradesh, Jagdeep Dhankhar as Governor of West Bengal, Ramesh Bais as Governor of Tripura. pic.twitter.com/XQZ1JwSK7X
— ANI (@ANI) July 20, 2019
प्रख्यात वकील और जनता दल के पूर्व सांसद जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है जबकि मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन को यूपी का राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं यूपी के मऊ जिले के घोषी विधानसभा से विधायक फागू चौहान बिहार के राज्यपाल के तौर पर लाल जी टंडन का स्थान लेंगे। इसके बाद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
More Stories