मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को जानिए, नितिन गड़करी- छात्र नेता, वकील, पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री

नितिन गडकरी ने दूसरी बार ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, क्या है इनके बार में खास

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को जानिए, नितिन गड़करी- छात्र नेता, वकील, पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वहीं नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर नितिन गडकरी ने भी शपथ ले ली है।

नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2 लाख 84 हजार 848 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस के नाना पटोले को हराया। इस लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को कुल 6 लाख 60 हजार 221 वोट मिले, जो कुल मतदान का 55.67 फीसदी है। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के नाना पटोले को 4 लाख 44 हजार 212 वोट मिले।



मुंबई-पुणे हाई-वे का निर्माण तय समय में पूरा कर खासी सराहना बटोरने वाले नितिन गडकरी ने नरेंद्र मोदी सरकार के अपने कार्यकाल में इस विशेषता को बरकरार रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी मंत्री के तौर पर कई परियोजनाएं समय पर पूरी कीं।

किसी भी कार्य को बेहद व्यवस्थित तरीके से करने का लक्ष्य रख कर चलने वाले गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के मरम्मत और चौड़ीकरण का काम बखूबी किया।

जलमार्ग पर खास ध्यान देते हुए गडकरी ने तमाम नदियों के हर संभव जलमार्ग को आपस में जोड़ने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें- LIVE: लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी, यहां देखें...

बनारस में सी-प्लेन और नदियों में क्रूज चलवाए। उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि नॉर्दन पेरीफेरल और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे को समय पर पूरा करना रहा जिससे अन्य राज्यों से आने वाले भारी वाहनों के दबाव से राजधानी दिल्ली को मुक्ति मिल गई।

गडकरी की सबसे बड़ी खासियत रही कि उन्होंने अपने मंत्रालय के तहत शुरू की गई ज्यादातर परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि का मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव 2019 में काफी फायदा मिला।

भाजपा ने लगातार जनता को बताया कि कैसे उन्होंने तमाम सड़के, फ्लाई-ओवर और सड़क मार्ग से जुड़ी अन्य परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां निभा चुके गडकरी राजनीति को पेशा नहीं बल्कि मिशन मानते हैं।

यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी के मंत्रियों को जानिए… नरेंद्र सिंह तोमर- पार्षद से केंद्रीय कैबिनेट तक

महाराष्ट्र के लोकनिर्माण मंत्री के तौर पर विकास कार्यों में वह इस कदर रमे कि उन्हें मुंबई में ढेरों फ्लाईओवर बनाने के कारण 'फ्लाईओवर मैन' कहा जाने लगा।

अपने शुरूआती दिनों में ही आरएसएस से प्रभावित गडकरी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता के तौर पर राजनीति में कदम रखा और बाद में भाजपा की युवा शाखा में शामिल हो गए। पेशे से वकील गडकरी जून 1975 में आपातकाल की घोषणा के बाद वकालत का पेशा छोड़ कर राष्ट्र निर्माण में जुट गए।

21 वीं सदी को विकास एवं निर्माण की सदी मानने वाले गडकरी ने कृषि के क्षेत्र में जल प्रबंधन, सौर ऊर्जा और आधुनिकीकरण के प्रयोग से विदर्भ की काया पलट दी।

(इनपुट भाषा से)

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.