बिहार का नाम बिहार के लोग ही ख़राब कर रहे-नीतीश कुमार  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार का नाम बिहार के लोग ही ख़राब कर रहे-नीतीश कुमार  नीतीश कुमार (साभार नेट )

पटना (भाषा )। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार शिक्षा व्यवस्था में आ रही गड़बड़ियों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंटर परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किये गये शिक्षक उस विषय के जानकार थे। उन्होंने इंटर परीक्षा में कम छात्रों के उत्तीर्ण होने के बारे में कहा कि इसी तरह उच्च न्यायालय के आदेश पर 1998 में सख्ती की गयी थी। उस वर्ष मात्र 15 प्रतिशत रिजल्ट आया था।

ये भी पढ़ें- बिहार के छात्रों को अब पसंद नहीं ‘टॉपर टैग’

नीतीश ने कहा कि सभी चीजों को देखा रहा है। सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल सभी के परमफॉमेंस को देखा जा रहा है। किस किस स्कूल का परिणाम खराब हुआ है उसका मूल्यांकन किया जा रहा है। स्कूलों को देखा जा रहा है जहां कोई भी बच्चा पास नहीं किया ताकि सभी चीजों को देखते हुये नीति बनायी जा सके।

उन्होंने कहा कि बिहार की छवि को बिहार के बाहर खराब करने में यहां के लोगों की ही भूमिका है। तमिलनाडु की परीक्षा का उदाहरण देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का लडका तमिल विषय में अधिक अंक के साथ पास हुआ है इसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

इस वर्ष बिहार बोर्ड के 12वीं बा टापर गणेश कुमार। जिये जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज में हर तरह के लोग है। अगली बार भी परीक्षा इतनी ही सख्त होगी। हम इसको चुनौती के रुप में लेते हैं। आदर्श व्यवस्था कायम करना संभव नहीं होता है। हमारे यहां गडबडी करने पर पर्दा नहीं डाला जाता बल्कि तह में जाकर समाधान निकाला जाता है।

ये भी पढें- बिहार की खिल्ली उड़ाने से पहले ये भी पढ़ लीजिए, आंखें खुल जाएंगी

नीतीश ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिये कई कदम उठाये गये हैं। अभी और सुधार की जरुरत है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सभी जरुरी कदम उठाये जायेंगे। शिक्षा विभाग की समस्याओं को पूरी तरह से समझकर उसका समाधान निकाला जायेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार होगा यह एक लंबी यात्रा है। अभी बहुत दूर तक जाना है, अभी मीलों चलना है। पूरी चीजों का मंथन करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि एक तो व्यवस्था में सुधार होगा दूसरी तरफ अगर कोई अपने कर्तव्य को नहीं निभाता है तो उन पर कार्रवाई होगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.