आज सुबह 10 बजे बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, सुशील मोदी बनेंगे डिप्टी सीएम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आज सुबह 10 बजे बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, सुशील मोदी बनेंगे डिप्टी सीएमनीतीश कुमार आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पटना। बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, आज सुबह 10 बजे फिर से इसी पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी होगी। लेकिन इस बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं बल्कि सुशील कुमार मोदी होंगे। बुधवार की देर रात राजग विधायक दल के नेता नीतीश कुमार ने राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सुशील कुमार मोदी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। अन्य म‍ंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण 28 जुलाई को कराने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार : इंजीनियरिंग के स्टूडेंट से बिहार के 4 बार मुख्यमंत्री तक, जानिए 10 बड़ी बातें

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंच सकते हैं। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद ट्वीट किया - ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए’ नीतीश की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी ईमानदारी का समर्थन करता है। उन्होंने एक और ट्वीट किया ट्वीट किया, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार को बधाई। सवा सौ करोड़ लोग उनकी ईमानदारी का स्वागत और समर्थन करते हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘देश और खासकर बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय की जरूरत है कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठें तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों।’’

ये है मामला

बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन भाजपा के समर्थन के बाद एक बार फिर सत्ता में उनकी वापसी हो रही है। जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश ने राजभवन जाकर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को अपना त्यागपत्र दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। दूसरी तरफ नीतीश कुमार के इस्तीफे के तीन घंटे के अंदर ही बीजेपी ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ें : 20 महीने में ही क्यों टूटा महागठबंधन ? नीतीश कुमार ने क्यों दिया इस्तीफा ? ये रहे बड़े कारण

इस बारे में बात करते हुए बिहार में बीजेपी के विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि राज्य में किसी भी तरह की राजनीतिक अस्थिरता आए इसलिए पार्टी ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने बताया कि भाजपा राज्य में राजनीतिक अस्थिरता नहीं चाहती है इसलिए उसने नीतीश को समर्थन देने का फैसला लिया है। इस बीच नीतीश के इस्तीफा देने के एक घंटे के बाद ही मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें उन्हें फिर से विधिवत नेता चुन लिया गया।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.