अब पटना एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान, मुंबई व बेंगलुरु के लिए भी सीधी फ्लाइट 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब पटना एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान, मुंबई व बेंगलुरु के लिए भी सीधी फ्लाइट साभार: इंटरनेट।

रविवार से जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिन-रात विमानों की उड़ान शुरू कर हो गई है। अभी तक जहां 36 विमानों की उड़ानें संचालित की जा रहीं थीं, वहीं 25 मार्च से नए शिड्यूल में इस एयरपोर्ट से 92 विमान उड़ान भरने लगे हैं।

जेट एयरवेज ने पटना से पुणे के लिए नई सीधी उड़ान शुरू की है। यह रात में ही ऑपरेट होगी। साथ ही 'इंडिगो' हैदराबाद व गुवाहाटी के लिए नई विमान सेवा शुरू की है। 'जेट' की ओर से मुंबई व बेंगलुरु के लिए भी नई उड़ानें 25 मार्च से ही शुरू कर दी गईं हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट ने अपना ही रिकार्ड तोड़कर बनाया इतिहास

ये हैं रात में उड़ने वाले विमान

जेट एयरवेज की उड़ान 9डब्लू 3539 विमान पुणे से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और पटना रात 01.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 5.05 बजे पुणे पहुंचेगी। इंडिगो एयरवेज की आइजीओ 341 बेंगलुरु से 18.35 बजे उड़ान भरेगी और 00.05 बजे रात में पटना पहुंचेगी। वापसी में आइगो 239 नंबर की फ्लाइट तड़के 3.55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। आइजीओ 544 कोलकाता से 18.55 बजे प्रस्थान करेगी और 00.25 बजे पटना पहुंचेगी। यह फ्लाइट कोलकाता वापस सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी। आइजीओ 147 फ्लाइट हैदराबाद से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी और रात 01.27 बजे पटना पहुंचेगी।

इंडिगो के विमानों का परिचालन 30 अप्रैल से होना है। जबकि, जेट एयरवेज की फ्लाइटें पटना से बेंगलुरु, पटना से पुणे एवं पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। शुरू में 2-3 विमानों का ही परिचालन देर रात किया जाएगा। कुछ ही दिनों में रात में उड़ानों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.