बिहार समेत इन 14 राज्यों में है बीजेपी की सरकार

Anusha MishraAnusha Mishra   27 July 2017 11:34 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार समेत इन 14 राज्यों में है बीजेपी की सरकारबीजेपी

लखनऊ। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का राजनीतिक आधार तेज़ी से बढ़ रहा है। अब बिहार में भी महागठबंधन के टूटने के बाद पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है जिससे वहां भी जेडीयू और बीजेपी की मिलीजुली सरकार बन गई है। आइए जानते हैं कि देश के और किन राज्यों में बीजेपी की सरकार है।

बिहार

बिहार में 20 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में महागठअबंधन (आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस) की सरकार बनी थी जिसके मुखिया नीतीश कुमार थे और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वे सत्ता की कुर्सी संभाल रहे थे लेकिन 20 महीने बाद ये गठबंधन टूट गया और नीतीश कुमार ने बीजेपी समर्थन से बिहार में सरकार बना ली और एक बार भी सत्ता की कुर्सी पर काबिज़ हो गए। यानि अब यहां भी बीजेपी की सरकार हो गई।

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार : इंजीनियरिंग के स्टूडेंट से बिहार के 6 बार मुख्यमंत्री तक, जानिए 11 बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में इस फरवरी- मार्च में हुए चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 403 सीटों में से 325 सीटें अपने नाम कर लीं और यहां मुख्यमंत्री की कुर्सी योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।

गोवा

गोवा में भी 2017 में विधानसभा चुनाव हुए जहां कांग्रेस ने बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतीं लेकिन पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई। ऐसे में बीजेपी ने निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेकर गोवा में सरकार बनाई और मनोहर पर्रिकर को यहां का मुख्यमंत्री बनाया। पर्रिकर को इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री के पद से भी त्यागपत्र देना पड़ा था।

उत्तराखंड

उत्तरांखड में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 70 सीटों में से 57 सीटें अपने नाम कर लीं और कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें ही मिलीं। यहां भी बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई और त्रिवेंद्र सिंह रावत को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें : तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- ‘गांधी के हत्यारों के साथ हाथ मिलाया’

मणिपुर

यहां भी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से ज्यादा सीटें हासिल की थीं। 60 सीटों में से 28 सीटें कांग्रेस को, 21 भाजपा को, नागा पीपुल्स फ्रंट ने 4, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 4, लोक जन शक्ति पार्टी ने 1, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। यहां कांग्रेस बड़ी पार्टी थी लेकिन यहां भी भाजपा ने दूसरी पार्टियों से गठबंधन करके सरकार बनाई और एन बीरेन सिंह को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया।

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ था। पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) ने 28, बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं और यहां तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल कांफ्रेंस को सिर्फ 15 सीटें मिलीं। यहां भी बीजेपी ने पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और महबूबा मुफ्ती को सीएम बनाया।

हरियाणा

हरियाणा में भी 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे जहां बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया और मनोहर लाल खट्टर को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें : 20 महीने में ही क्यों टूटा महागठबंधन ? नीतीश कुमार ने क्यों दिया इस्तीफा ? ये रहे बड़े कारण


राजस्थान

राजस्थान में 2013 में विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां बीजेपी ने कांग्रेस के अशोक सिंह गहलौत को हराकर 163 सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां सत्ता की कमान बीजेपी की फायरब्रांड नेता वसुंधरा राजे के हाथों में है।

गुजरात

गुजरात को बीजेपी का अभेद किला माना जाता है। यहां 1998 से बीजेपी सत्ता में काबिज है। पीएम का पद संभालने से पहले नरेंद्र मोदी ने 12 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद को संभाला। फिलहाल यहां भाजपा के विजय रुणाणी मुख्यमंत्री हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी पिछले 12 सालों से बीजेपी की सरकार है। 2003 में यहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराकर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की थी और तब से लगातार वह इस पर विराजमान हैं।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी 2003 से बीजेपी सत्ता में है। डॉ. रमन सिंह यहां के मुख्यमंत्री हैं जो पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर थे।

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों अमित शाह को राज्यसभा का चुनाव लड़ने की पड़ रही जरूरत

झारखंड

झारखंड में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की और रघुवर दास को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया। वह झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। बीजेपी ने यहां 37 सीटें जीती थीं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन की सरकार है। यहां सरकार का नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं। हालांकि यहां का बीएमसी चुनाव इस बार दोनों पार्टियों ने अलग लड़ा था।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार : इंजीनियरिंग की स्टूडेंट से बिहार के चार बार मुख्मयंत्री तक, जानिए 10 बड़ी बातें

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में 2016 में काफी राजनीतिक उठापटक हुई। यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने 43 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए। अब पेमा खांडू बीजेपी से अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

असम

असम में 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां भाजपा ने 86 सीटें हासिल करके कांग्रेस के एक दशक के शासन का अंत कर दिया। यहां बीजेपी के सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं।

बैंक पीओ की तैयारी के लिए रखें इन बातों का ख़ास ध्यान

सखियों को अब नहीं बुलाते सावन के झूले

बैंक की नौकरी छोड़ औषधीय फसलों की कर रहे हैं खेती

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.