अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले, जजों की नियुक्तियां वेबसाइट पर होंगे अपलोड

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले, जजों की नियुक्तियां वेबसाइट पर होंगे अपलोडफोटो साभार: इंटरनेट

नई दिल्ली (भाषा)। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने अपने फैसले शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड करने का निश्चय किया है। कोलेजियम की कार्यवाही में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायाधीशों की पदोन्नति, स्थानांतरण और उनकी पुष्टि सहित उसके फैसलों को अपलोड किया जाएगा।

ताकि आए पारदर्शिता

कोलेजियम ने तीन अक्तूबर को यह निर्णय लिया था। कोलेजियम की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि कोलेजियम प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इसके बाद भी गोपनीयता बनाए रखने के इरादे से कोलेजियम द्वारा हाई कोर्ट के लिए प्रारंभिक पदोन्नति, उन्हें स्थाई करने की पुष्टि, हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति, मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों के तबादले और सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति से संबंधित मामलों में सरकार के पास सिफारिश भेजे जाने के बारे में अब से लिए गए निर्णय को इनके कारण बताते हुए इन्हें सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा क्योंकि प्रत्येक मामले में कोलेजियम द्वारा विचार की गई सामग्री भिन्न होती है।

वेबसाइट पर पहले प्रस्ताव में

न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए पहले प्रस्ताव में तीन न्यायिक अधिकारियों और आयकर अपीली न्यायाधिकरण के एक न्यायिक सदस्य की मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के बारे में सूचना उपलब्ध कराई गई है।

ये न्यायिक अधिकारी हैं

ये न्यायिक अधिकारी हैं: पुडुचेरी के मुख्य न्यायाधीश एस रामनाथलिंगम, मदुरै के प्रमुख जिला न्यायाधीश आर. थरानी, मद्रास उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार (न्यायिक) पी. राजामणिकम और कोलकाता में आयकर अपीली न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य वासुदेवन वी नादातुर।

दूसरा प्रस्ताव मद्रास उच्च न्यायालय में छह न्यायिक अधिकारियों की न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के बारे में है। अन्य प्रस्ताव तीन न्यायिक अधिकारियों की केरल हाई कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति के बारे में हैं।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के ये हैं सदस्य

उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम के अध्यक्ष प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा हैं और न्यायमूर्ति जे. चेलामेश्वरम, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी. लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ इसके सदस्य हैं।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.