ओडिशा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 11 अन्य घायल 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   10 Sep 2017 5:40 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ओडिशा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 11 अन्य घायल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बोमीखल के पास गिरा एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर।

भुवनेश्वर (भाषा)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बोमीखल के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करीब तीन से चार व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने का संदेह है, दोपहर में जब फ्लाईओवर का हिस्सा धराशायी हुआ तो करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे जो उसके नीचे दब गए।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों के लिए पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। उन्होंने कहा, दोषी पाए गए व्यक्तियों को कड़ी सजा मिलेगी।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी), केंद्रीय डिविजन एबी ओत्ता ने संवाददाताओं को बताया कि उद्यमी सत्य पटनायक (39 वर्ष) की मृत्यु हो गई। जब फ्लाईओवर धराशायी हुआ तो वह अपनी पुत्री शीतल के साथ उसके नीचे थे। आरडीसी ने कहा कि सत्य पटनायक की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे एम्स, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.