ओम प्रकाश रावत होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ओम प्रकाश रावत होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्तओम प्रकाश रावत। फोटो साभार: इंटरनेट

नई दिल्ली (भाषा)। चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत को रविवार को एके जोति की जगह अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया, जोति सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कानून मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सरकार ने तीन सदस्यीय आयोग में जोति के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई जगह को भरने के लिए पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। एक अन्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं।

मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, रावत 23 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कामकाज संभालेंगे। उनका कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त होगा और तब मुख्य चुनाव आयुक्त के बाद सबसे वरिष्ठ आयुक्त अरोड़ा परंपरा के अनुसार चुनाव आयोग के प्रमुख हो सकते हैं।

अरोड़ा अप्रैल 2021 में सेवानिवृत्त होंगे और वही मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में 2019 के लोकसभा चुनावों को देख सकते हैं। चुनाव आयुक्त या मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल का होता है। लेकिन यदि वे उससे पहले 65 वर्ष के हो जाते हैं तो सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: AAP के 20 विधायक अयोग्य करार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दिल्ली में आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराना तुगलकशाही : यशवंत सिन्हा

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.