नासिक के प्याज व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, एक दिन में 35 प्रतिशत गिरे दाम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नासिक के प्याज व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, एक दिन में 35 प्रतिशत  गिरे दामप्याज

नासिक। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नासिक के लासलगांव और आसपास के नौ प्याज व्यापारियों के ठिकानों पर गुरुवार को छापामारी की। इस कार्रवाई से डरे किसानों ने गुरुवार को अचानक प्याज के दाम 35 प्रतिशत तक कम कर दिए। कुछ नाराज किसानों ने मंडी को बंद भी करवाया। इससे मंडी समितियों में सुबह प्याज की नीलामी नहीं हो सकी। हालांकि, कुछ व्यापारी नेताओं के बीच में आने के बाद दोपहर बाद प्याज की नीलामी शुरू हुई।

नौ बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापा

यह छापा लासलगांव, पिंपलगांव बसवंत, येवला, सटाना, उमराने, कलवन और चांदवड़ गाँव के नौ बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर डाला गया था। लासलगाव मंडी समिती के सभापती जयदत्त होलकर ने बताया कि, इस रेड से डरे व्यापारियों ने गुरुवार सुबह नीलामी को बंद कर दिया था। काफी समझाने के बाद वे दोपहर बाद प्याज की नीलामी के लिए तैयार हुए। लेकिन बुधवार को जहां प्याज 1400 रुपए क्विंटल बिक रहा था, वहीं गुरुवार दोपहर तक इसकी कीमत 900 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:- एक मैकेनिकल इंजीनियर, जो अंतरराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़ बना मधुमक्खीपालक

किसानों ने किया प्रदर्शन

इस छापे के विरोध में आज लासलगांव मंडी को बंद रखा गया है। नाराज किसानों ने सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया है। मंडी पहुंचे लोगों का कहना है कि, प्याज के दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि, जुलाई में 400 से 500 रुपए क्विंटल बिकने वाली प्याज अगस्त में 2500 रुपए क्विंटल तक पहुंच गया है। इससे पहले साल 2013 में भी प्याज के दामों में वृद्धि के बाद इसी प्रकार से व्यापारियों पर कार्रवाई हुई थी।

ये भी पढ़ें:- कानपुर से आईआईटी की पढ़ाई फिर जापानी लड़की से शादी, अब मिला देश की बुलेट ट्रेन का जिम्मा

50 रुपए किलो बिक रहा है प्याज

जुलाई में 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाली प्याज अगस्त में 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंची। यानि महीनेभर में ही प्याज के दाम पांच गुना बढ़ गए। ऐसे में 10 रुपए किलो बिकने वाली प्याज के दाम 50 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान रखकर केंद्र ने प्याज के दाम नियंत्रित करने का फैसला किया। जिसके लिए सभी राज्य सरकारों को विशेष निर्देश दिए गए। जिसके बाद प्याज की स्टोरेज पर पाबंदी लगा दी गई है। व्यापारियों का मानना है कि सरकार आगे भी इस तरह की कार्रवाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- महंगाई में पेट्रोल ने तोड़ा तीन वर्षों का रिकार्ड, एक जुलाई से इतने बदले दाम

पड़ोसी देश में प्याज खत्म होने की कगार पर, बिक रहा है 100 रुपए किलो

देश में प्याज के दामों में पिछले 15 दिनों में 50 फीसदी तक गिरावट आने से उत्पादक किसान परेशान हो गए हैं। जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसके दाम आसमान छू रहे हैं। इसको देखते हुए व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि यदि सरकार ने प्याज का निर्यात पाकिस्तान में किया तो किसानों की परेशानी कम हो सकती है। पाकिस्तान ने भारत से प्याज की मांग भी की है। वहां की मंडियों में प्याज की आवक कम होने से इसके दाम बढ़ गए हैं। बलूचिस्तान में प्याज खत्म होने के कगार पर है। सिंध प्रांत की प्याज वहां अक्टूबर में पहुंचने की उम्मीद है। व्यापारियों के मुताबिक, कराची में प्याज 100 रुपए किलो बिक रही है। इसके मद्देनजर पाकिस्तान ने भारत से 50 हजार मीट्रिक टन प्याज की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- कर्ज़माफी में दो रुपये के प्रमाण पत्र का गणित समझिए

ये भी पढ़ें:- मोदी, आबे ने बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी

ये भी पढ़ें:-महंगाई में पेट्रोल ने तोड़ा तीन वर्षों का रिकार्ड, एक जुलाई से इतने बदले दाम

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.