अगले दो साल में भरे जाएंगे सरकारी नौकरियों के 2.5 लाख पद: केंद्र

शिवसेना के सांसदों एकनाथ शिंदे और श्रीरंग अप्पा बारणे के एक सवाल का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि मार्च, 2018 तक केंद्र सरकार की नौकरियों में कुल 38.02 लाख पद खाली थे जिसमें से 31.18 लाख पदों को भरा गया है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अगले दो साल में भरे जाएंगे सरकारी नौकरियों के 2.5 लाख पद: केंद्रफोटो सोर्स- लोकसभा टीवी

लखनऊ। देश में बेरोजगारी की विकराल होती स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है कि वर्तमान में केंद्र सरकार की नौकरियों में 6.84 लाख पद खाली हैं और इसे जल्द ही भरा जाएगा। लोकसभा में बेरोजगारी पर उठे एक सवाल का जवाब देते हुए कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि अगले दो साल में इसमें से डेढ़ लाख पद भरे जाएंगे।

शिवसेना के सांसदों एकनाथ शिंदे और श्रीरंग अप्पा बारणे के एक सवाल का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि मार्च, 2018 तक केंद्र सरकार की नौकरियों में कुल 38.02 लाख पद खाली थे जिसमें से 31.18 लाख पदों को भरा गया है। बाकी के 6.84 लाख पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।


जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये खाली पद कर्मचारियों की सेवानिवृति, मृत्यु और प्रमोशन के कारण हुए हैं जिसे केंद्र सरकार जल्द से जल्द भरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा खाली पदों का भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है।

उन्होंने आगे बताया कि स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने 2019-20 के दौरान 1,03,266 पदों को भरने की योजना बनाई है वहीं रेलवे बोर्ड भी 1,56,138 पदों को भरने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढें- बेरोजगारी : लाखों पद खाली लेकिन नहीं हो रही भर्तियां


45 वर्षों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंची बेरोजगारी, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.