धोनी और लोकगायिका शारदा सिन्हा समेत 85  हस्तियों को पद्म सम्मान , देखिए पूरी लिस्ट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
धोनी और लोकगायिका शारदा सिन्हा समेत 85  हस्तियों को पद्म सम्मान , देखिए पूरी लिस्टलोकगायिका शारदा सिन्हा। फाइल फोटो- साभार

नई दिल्ली। अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से देश का नाम रोशन करने वाले अपने-अपने क्षेत्र के 85 दिग्गज और असाधारण को आज पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। पद्मविभूषण पुरस्कार चर्चित संगीतकार इलैयाराजा समेत तीन लोगों ( गुलाम मुस्तफा खान- कला संगीत और पी परमेश्वन (शिक्षा और साहित्य) हस्तियों को दिया जाएगा। जबकि क्रिकेटर धोनी और लोक गायिका शारदा सिन्हा समेत 9 लोगों को पद्म भूषण दिया जाएगा। जबकि 73 हस्तियों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

नॉमित हस्तियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। ये सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियर , लोक गायन, नागरिक सेवाएं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। पिछले वर्ष यानि 2017 में 89 लोगों को पद्म सम्मान दिए गए थे। आजाद भारत में अब तक 4417 हस्तियों को ये प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जा चुका है। गौरतलब है कि साल 2017 को 89 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पिछले वर्ष 7-7 पुरस्कार पद्म विभूषण और पद्म भूषण थे। आजादी के बाद से अब तक कुल 4417 हस्तियों को देश के इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा चुका है।

खबर अपडेट हो रही है..

पद्म का सर्वोच्च सम्मान

पद्म विभूषण

  • इलैयाराजा- कला और संगीत के क्षेत्र में (तमिलनाडु)
  • परमेश्वरन परमेश्वरन - साहित्य और शिक्षा (केरल)
  • गुलाम मुस्तफा खान- कला और संगीत (महाराष्ट्र)

पद्म भूषण

1. महेंद्र सिंह धोनी - स्पोर्ट्स-क्रिकेट (झारखंड)

2. शारदा सिन्हा - कला-संगीत (बिहार

3. फिलिपोस मार क्रिसोस्टम - अध्यात्म (केरल

4. पंकज आडवाणी - स्पोर्ट्स-बिलियर्ड्स (कर्नाटक)

5.अलेक्जेंडर कदाकिन - पब्लिक अफेयर्स (मरणोपरांत- रूस

6.रामचंद्रन नागास्वामी - अन्य (तमिलनाडु)

7.वेद प्रकाश नंदा - साहित्य एवं शिक्षा (अमेरिका)

8.लक्ष्मण पई - कला, पेंटिंग (गोवा)

9.अरविंद पारिखे - कला-संगीत (महाराष्ट्र)..

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.