पाक जानता है कि वह भारत से जंग नहीं लड़ सकता, ना जीत सकता है: जावड़ेकर    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाक जानता है कि वह भारत से जंग नहीं लड़ सकता, ना जीत सकता है: जावड़ेकर    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर।

बेंगलुरु (भाषा)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार कहा कि कश्मीर में सेना के एक गश्ती दल पर आतंकवादी हमला जैसी घटनाएं पाकिस्तान की चाल का हिस्सा है क्योंकि उसे पता है कि वह भारत से पारंपरिक जंग नहीं लड सकता और नहीं जीत सकता।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई दो राय नहीं है। पाकिस्तान जानता है कि वह भारत को नहीं हरा सकता। वे लोग भारत के खिलाफ जंग नहीं लड़ सकते और इसलिए वे जो कर रहे हैं, यह उनकी रणनीति है। लेकिन इसे शिकस्त दी जायेगी, यहां तक कि वे लोग अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग थलग हैं।''

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

जावड़ेकर ने दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के तराल कस्बे में आज सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में यह कहा। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। वहां दो लोग मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जावड़ेकर ने कहा कि राष्ट्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और उरी हमले के बाद की उनकी यह चेतावनी याद दिलाई कि इसे भूला नहीं जाएगा और 18 जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर दो सैनिकों का सिर पाकिस्तान के विशेष बलों द्वारा काटे जाने सहित पाकिस्तान जो कुछ कर रहा है उस आलोक में हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है (उरी हमले के बाद) कि सैनिकों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उनसे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के बारे में भी पूछा गया जिन्हें पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है।

जावड़ेकर ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य इस विषय पर गौर कर रहे हैं। हमे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भी जीत मिली है। गौरतलब है कि हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.