हनीट्रैप में फंसाकर भारतीय अधिकारियों से जानकारी लेना चाहता था पाकिस्तान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हनीट्रैप में फंसाकर भारतीय अधिकारियों से जानकारी लेना चाहता था पाकिस्तानपाकिस्तान का झंडा।

नई दिल्ली। भारत के हालात को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कोई मौका नहीं छोड़ती है। लेकिन हर बार की तरह उसकी साजिश पूरी नहीं हो पाती है। इस बार आईएसआई ने भारतीय अफसरों को फंसाने के लिए जाल बिछाया था। पाकिस्तान एजेंसी भारतीय अफसरों से महत्वपूर्ण सूचनाएं निकलवाना चाहती थी। इस सिलसिले में आईएसआई ने तीन अफसरों से संपर्क भी किया। अभी इन अफसरो से पूछताछ चल रही है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल करना चाहते थे

इन तीन अफसरों ने इसकी जानकारी अपने विभाग को दे दी। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारतीय के अफसरों के जरिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल करना चाहते थे। लेकिन वो ऐसा करना में सफल नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें- पहले भी चर्चा में रहा है पाकिस्तान का कटासराज मंदिर, ये है ऐतिहासिक महत्व

अधिकारियों को अपने जाल में फंसाने के लिए हुस्न का इस्तेमाल करने की कोशिश की गई थी। पाकिस्तान की यह ट्रिक थोड़ी चौंकाने वाली है क्योंकि अब तक पैसे के देने की बातें चर्चा में थी। लेकिन जब इन अधिकारियों को भारतीय अधिकारियों को आगाह किया तो तीनों को तुरंत दिल्ली बुला लिया गया।

अधिकारियों से की जा रही है पूछताछ

इन तीनों अफसरों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक इन तीनों अफसरों के बारे में कोई भी गलत काम करने की सूचना नहीं मिली है। अब इन तीनों अधिकारियों को पाकिस्तान में काम करने के लिए नहीं भेजा जाएगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने अंग्रेजी अखबार को बताया है, 'भारतीय अधिकारी पाकिस्तान में भाषा विभाग में काम करते थे और उनका काम भारत से आने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ट्रांसलेशन करना था। ऐसा लगता है कि अधिकारी को फंसाने के लिए कई बार कोशिश की गई।''

ये भी पढ़ें- सीपीईसी पर चीन ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, रोकी पाकिस्तान की फंडिंग

आईएसआई की साजिश

आईएसआई ने भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए पाकिस्तान के किसी स्थानीय होटल में ले जाकर आपत्तिजनक हालत में विडियो और तस्वीरें लेने की योजना भी थी। इस विडियो और तस्वीरों के जरिए अधिकारियों को ब्लैकमेल किया जा सके।

2010 में लगे थे आरोप एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि हुस्न का इस्तेमाल करना पैसे से ज्यादा असरदार है। पैसे को रखने पर पकड़े जाने का खतरा रहता है। कुछ साल पहले एक भारतीय अधिकारी माधुरी गुप्ता के बारे में भी ऐसी ही खबर आई थी जब साल 2010 में उस पर पाकिस्तानी आईएसआई अधिकारी के प्यार में पड़कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज देने का आरोप लगा था।

क्या है हनीट्रैप

दुनिया के तमाम देश अपने दुश्मन का राज जानने के लिए नए-नए हथकंडे आजमाते रहते हैं। क्योंकि लड़ाई सिर्फ सरहद पर ही नहीं होती, दुश्मन के घर में सेंध लगाकर अहम जानकारी जुटा लेना भी लड़ाई का अहम हिस्सा होता है। एक बार दुश्मन देश से जुड़ा कोई अहम दस्तावेज या खुफिया जानकारी हाथ लग जाए तो उसके खिलाफ रणनीति बनाना बेहद आसान हो जाता है। और ये काम एक महिला जासूस से बेहतर कौन कर सकता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इन दिनों भारत के खिलाफ इसी हथियार का इस्तेमाल कर रहा है। जिसे कहा जाता है- हनी ट्रैप।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान अगर वास्तव में गुजरात चुनाव में ‘दखल देते’ पाया गया है तो उस पर हमला कर देना चाहिए : शिवसेना

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.