पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया 

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   17 April 2017 11:29 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया सीमा की चौकसी करता भारतीय सैनिक।

जम्मू (भाषा)। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने इस माह में छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैन्य चौकियों पर आज सुबह आठ बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।'' अग्रिम चौकियों पर तैनात सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और ताजा रिपोर्ट आने तक मुठभेड जारी थी। इस महीने में छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने आठ अप्रैल को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पांच अप्रैल को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उसने राजौरी जिले के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर चार अप्रैल को मोर्टार के गोले दागे।

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के बालाकोट सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर तीन अप्रैल को मोर्टार बम दागे। इसी दिन पाकिस्तानी सैन्य बलों ने दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर के दिग्वर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलेबारी की। एक अप्रैल को पुंछ सेक्टर के इसी इलाके में एक आईईडी विस्फोट में जूनियर कमीशंड ऑफिसर नायब सुबेदार एस एस सोम शहीद हो गए थे। पुंछ में मार्च में भी संघर्ष विराम का चार बार उल्लंघन किया गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.