भारतीय नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी, एक  जवान शहीद प्रतीकात्मक फ़ोटो 

जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू की।"

सूत्रों के अनुसार, "पाकिस्तान की ओर से इन दोनों जगहों पर अपराह्न 1.30 बजे के करीब संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना ने छोटे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमले किए। भारत की ओर से भी दोनों जगहों पर प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दिया गया।"

पाकिस्तान द्वारा किये गए इस हमले में भारतीय सेना ने अपने एक जवान को खो दिया, शहीद हुआ जवान लांस नायक मो. नजीर जो कि पाकिस्तानी सेना द्वारा हमले में शहीद हो गया |

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.