कोर्ट से राम रहीम को भगाना चाहती थी हनीप्रीत, दर्ज हुआ देशद्रोह का मामला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोर्ट से राम रहीम को भगाना चाहती थी हनीप्रीत, दर्ज हुआ देशद्रोह का मामलाहनीप्रीत इंसा और बाबा राम रहीम। फाइल फोटो

पंचकूला। राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसा के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। पंचकूला के डीसीपी मनबीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

हनीप्रीत पर आरोप है कि पंचकूला में हिंसा भड़काने में उसका भी हाथ है। राम रहीम सिंह को जब शुक्रवार (25 अगस्त) को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में लाया जा रहा था तो हनीप्रीत उनके साथ ही थीं। राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई थी।

हनीप्रीत खुद को पापा की परी बताती है

हनीप्रीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं और वह सोशल मीडिया पर वह खुद को ‘‘पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री’’ बताती हैं। ट्विटर पर हनीप्रीत के दस लाख से ज्यादा और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।

बाबा की फिल्मों में बनती थी हिरोइन

हनीप्रीत ने राम रहीम की फिल्मों में अभिनय और निर्देशन भी किया है। हनीप्रीत ने ‘एमएसजी 2 - द मैसेंजर’ में अभिनय किया है और फिर ‘एमएसजी --द वारियर लॉयन हार्ट’ में भी उनका स्पेशल अपियरेंस है। राम रहीम सिंह की शादी हरजीत कौर से हुई है। उनकी दो बेटियां चरणप्रीत और अमनप्रीत हैं जिनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा जसमीत भी है।

पति ने हनीप्रीत और राम रहीम पर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनीप्रीत की शादी खुद राम रहीम ने करवाई थी लेकिन हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता राम रहीम पर उनकी पत्नी को दूर रखने का आरोप लगा चुके हैं। इस घटना के बाद हनीप्रीत सिंह ने विश्वास गुप्ता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया और खुद डेरा मुख्यालय में रहने लगी।

अंडरग्राउंड हैं हनीप्रीत इंसा

सीबीआई जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी इसके बाद से ही हनीप्रीत इंसा अंडरग्राउंड हो गई। हनीप्रीत के सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद रोहतक के आर्य नगर में ही किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात भी सामने आई थी। हनीप्रीत कहां है ये एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल हरियाणा पुलिस के साथ-साथ लोकल जांच एजेंसियां भी सरगर्मी से हनीप्रीत की तलाश कर रही है।

सुरक्षा में तैनात पांच कमांडो बर्खास्त

राम रहीम की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के पांचों कमांडों को बर्खास्त कर दिया गया है। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत परिसर में इन कमांडो ने दो-दो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर राम रहीम को भगाने का प्रयास किया था। पंचकूला पुलिस ने थाने में इस संदर्भ में केस भी दर्ज किया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.