सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं, राजनीति से नहीं : कांग्रेस 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   15 Dec 2017 6:24 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं, राजनीति से नहीं : कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी।

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस ने आज कहा कि सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुई हैं, राजनीति से नहीं। साथ ही पार्टी नेताओं ने कहा है कि वह पार्टी का सदैव मार्गदर्शन करती रहेंगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपना दायित्व राहुल गांधी को सौंपा है किंतु उनकी बुद्धिमत्ता पार्टी का मार्गदर्शन करती रहेगी।

यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी द्वारा बगडोर संभालने के बाद उनकी भूमिका क्या होगी, सोनिया गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, मेरी भूमिका रिटायर होने वाली है, सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, मीडिया के मित्रों से अनुरोध है कि वे अटकलों पर ध्यान नहीं दें।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष के रुप में सेवानिवृत्त हुई हैं तथा राजनीति से नहीं। उनका आशीर्वाद, बुद्धिमत्ता एवं कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।सोनिया 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं और उन्होंने करीब 19 साल तक पार्टी की बागडोर संभाली।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी कल पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना दायित्व संभालेंगे। सोनिया गांधी द्वारा पत्रकारों के सवाल के जवाब में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की नेता एवं राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने कहा कि वह यह मानना पसंद करेंगी कि उनकी पार्टी नेता इस पुरानी पार्टी को सही दिशा में चलाने के लिए सदा बनी रहेंगी।

रेणुका ने इस बारे में संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह कह सकती हैं, वह उनके स्वभाव का अंग है, उनका व्यक्तित्व है कि वह कोई पद नहीं स्वीकार करती या सत्ता के पीछे नहीं जाती...वह जो सही मानती हैं, उसी के बारे में बात करती हैं और अपने विचारों पर अडगि रहती हैं. उनकी प्रतिबद्धता पर कोई संदेह नहीं है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने कहा, हम लोग जो उनके आसपास हैं, उनके लिए यह विचार स्वीकार करना आसान नहीं होगा...जिन विचारों के लिए वह खड़ी रहीं वे हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता के रुप में हमारी प्रतिबद्धता बनी रहेगी।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.