उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी मनचलों पर नकेल कसने के लिए ‘एंटी-रोमियो स्क्वैड’ बने : सुशील मोदी  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 March 2017 5:03 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी मनचलों पर नकेल कसने के लिए ‘एंटी-रोमियो स्क्वैड’ बने : सुशील मोदी  बिहार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी।

पटना (आईएएनएस)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी मनचलों पर नकेल कसने के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वैड' बनाने की मांग की है।

सुशील कुमार मोदी ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बिहार सरकार से राज्य में महिलाओं और लड़कियों की हिफाजत के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वैड' बनाने की मांग की।
उन्होंने कहा, "ऐसे दस्ते के महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तथा स्कूल और कॉलेजों के इर्द-गिर्द तैनात किया जाना चाहिए।"

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में सड़कों पर महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़े अपराध को ध्यान में रखते हुए यहां एंटी-रोमियो स्क्वैड बनाना जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने एंटी-रोमियो स्क्वैड को कॉलेजों और स्कूलों के आसपास तैनात रहने का निर्देश दिया है।

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी अवैध पशु कत्लखाने बंद करने की मांग सरकार से की थी।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.