बिहार के भाजपा नेता ‘मवाली’: लालू यादव

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   31 March 2017 6:55 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार के भाजपा नेता  ‘मवाली’: लालू यादवराष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद।

पटना (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद (एमएलसी) लालबाबू प्रसाद द्वारा कथित तौर पर एक महिला एमएलसी के साथ दुर्व्यवहार और बदतमीजी किए जाने की घटना के बाद सत्ताधारी महागठबंधन के नेता भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं को 'मवाली' तक कह दिया।

लालू ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "भाजपाई इतने मव्वाली हैं कि सदन में भी महिला जनप्रतिनिधियों को छेड़ने से परहेज नहीं करते। कल्पना करो, बाहर क्या गुल खिलाते होंगे? बेशर्म।" एक अन्य ट्वीट में लालू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, "भाजपा ने बेशर्मी की सारी हदें तोड़ दीं।"

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद में बुधवार की शाम लालबाबू ने लोजपा की एक महिला एमएलसी से कथित तौर दुर्व्यवहार और अभद्रता की थी, जिसके बाद विधायक नीरज कुमार और लालबाबू के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को भाजपा ने हालांकि लालबाबू को पार्टी से निलंबित कर दिया।

राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी गुरुवार को ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भाजपा ने महिला एमएलसी को बेशर्मी से छेड़ने वाले भाजपा उपाध्यक्ष और एमएलसी लालबाबू को संरक्षण दे रखा है, इसलिए बर्खास्त नहीं किया।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.