नेपाली युवती से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन गिरफ्तार    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेपाली युवती से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन गिरफ्तार     प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा (भाषा)। हरियाणा के जींद जिले में महिला थाना पुलिस ने नेपाली मूल की महिला का कथित रुप से अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पुलिस ने बताया कि, अलेवा थाना क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय महिला ने 19 अप्रैल को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूलत नेपाल की रहने वाली है। 17 अप्रैल देर शाम को पति के साथ कहासुनी होने के बाद वह नेपाल जाने के लिए घर से निकली। घर के बाहर ही गांव के रहने वाले विकास, परमवीर उर्फ पम्मी और गांव भुरायन निवासी कृष्ण उसे बाइक के साथ मिले।

उन्होंने उसे रास्ते तक छोडने की बात कह कर लिफ्ट दी। लेकिन तीनों उसे खेतों में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने घर लौटकर घटना के बारे में पति को बताया और महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।

महिला थाना पुलिस ने पीडित महिला का सामान्य अस्पताल में मेडीकल परीक्षण करवा कर उसकी शिकायत पर विकास, पम्मी और कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.