जल्द डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत से मिलेगी मुक्ति

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि सरकार देश में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए एक दीर्घकालिक समाधान पर काम कर रही है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जल्द डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत से मिलेगी मुक्ति

भुवनेश्वर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि सरकार देश में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए एक दीर्घकालिक समाधान पर काम कर रही है। प्रधान ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को एक समाधान के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य अल्प और दीर्घकालिक समाधानों पर चर्चा की जा रही है।"उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण हैं, जिसमें तेल निर्यातक देशों और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में जारी अनिश्चितता की भी भूमिका है।

BHIM ऐप के इस्तेमाल से मिल सकता है फ्री यात्रा करने का मौका, पेट्रोल, डीजल, गैस मिलेगी सस्ती


उन्होंने कहा, "कुछ तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतारचढ़ाव के कारण और कुछ डॉलर के खिलाफ रुपये में आई गिरावट के कारण है। केंद्र सरकार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी रोकने की योजना पर काम कर रही है।" प्रधान ने ओडिशा सरकार से पेट्रोल और डीजल पर वैट (मूल्य वर्धित कर) 26 फीसदी से कम करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा, "ईंधन कीमतों को नियंत्रित करने में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की भूमिका है। पिछले साल अक्टूबर में केंद्र सरकार ने उत्पाद कर में दो रुपये की कमी की थी। अब राज्य सरकार की बारी है कि वे वैट में कमी करे। अगर ओडिशा भी गोवा की तरह वैट में कटौती करता है तो कीमतें कम होंगी।"

12वें दिन भी कीमतों में उछाल

पेट्रोल और डीजल के दाम 12वें दिन भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में खासा उछाल देखने को मिला. दिल्‍ली छोड़कर चेन्‍नई, मुंबई और कोलकाता जोन में पेट्रोल 80 के पार ही रहा। इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 77.83 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। मुंबई में यह 85.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 80.47 रुपये और चेन्नई में 80.80 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीजल का भी कुछ ऐसा ही हाल है। दिल्ली में शुक्रवार को डीजल ने 68 का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंबई में यह 73.20 रुपये पर पहुंच गया है। अन्य मेट्रो शहरों की बात करें तो कोलकाता में 71.30 रुपये और चेन्नई में 72.58 रुपये प्रति लीटर आपको चुकाने पड़ रहे हैं। पिछले 11 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

एजेंसी


देहरादून में महिलाओं को औषधीय पौधों की खेती सीखा रहा पेट्रोलियम विश्वविद्यालय

अगर पेट्रोल पंप पर नहीं मिल रही है ये सुविधाएं तो यहां कर सकते हैं शिकायत

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.