मोदी कैबिनेट : पीयूष गोयल बने नए रेलमंत्री, अरुण जेटली के पास वित्त और रक्षामंत्रालय बरकरार

मोदी कैबिनेट : पीयूष गोयल बने नए रेलमंत्री, अरुण जेटली के पास वित्त और रक्षामंत्रालय बरकरारपीयूष गोयल

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार के बाद ही अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि किस कौन सा मंत्रालय मिलेगा। आज के विस्तार में चार राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और नौ नए राज्यमंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रपति भवन हुए शपथग्रहण समारोह के बाद अब सभी को जिम्मेदारी दी जा रही है। यह बात अलग है कि पीएम नरेंद्र मोदी सब पहले ही तय कर चुके हैं। वह यह सब करके चीन रवाना हो गए हैं।

अभी तक की जानकारी के पीयूष गोयल को रेलमंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं रक्षामंत्रालय और वित्तमंत्रालय अरुण जेटली के पास बने रहने की जानकारी भी मिल रही है। बताया जा रहा कि अरुण जेटली बतौर वित्तमंत्री जापान में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:- सुरेश प्रभु नहीं रहेंगे रेल मंत्री, कर्मचारियों को कहा शुक्रिया

नरेंद्र मोदी मं‍त्री मंडल में केरल, कर्नाटक, दिल्‍ली, राजस्‍थान, बिहार और उत्‍तर प्रदेश के नये चेहरों को जगह दी गई है। बताया जा रहा है कि यह सारी तैयारी 'मिशन 2019' को ध्‍यान में रखकर किया गया है। इससे पहले पार्टी अध्‍यक्ष ने 'मिशन 350+' को लेकर सांसदों के साथ बैठक की थी। राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेद्र प्रधान को प्रमोशन दिया गया है। उन्हें राज्यमंत्री से कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। अनंत हेगड़े, वीरेंद्र कुमार और हरदेव सिंह पुरी को मंत्री बनाया गया है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह तथा पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह, अल्फोंस कन्नाथनम, शिवप्रताप शुक्ला और अश्विनी चौबे को भी मंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:- मोदी कैबिनेट : प्रधान, गोयल, निर्मला और नकवी बने कैबिनेट मंत्री, नौ नए चेहरे राज्य मंत्री बने

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

narendra modi नरेंद्र मोदी Piyush Goyal Suresh Prabhu सुरेश प्रभु राष्ट्रपति भवन पीयूष गोयल रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु New Ministers Nine Ministers Modi Cabinet reshuffle new rail minister 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.