पंजाब के मलोट में मोदी बोले, कांग्रेस ने किसानों की मेहनत का सम्मान नहीं किया

मोदी कैबिनेट द्वारा खरीफ फसलों पर 150 प्रतिशत एमएसपी देने का एलान करने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली किसान रैली है। कृषि प्रधान राज्य पंजाब में मोदी की मौजूदगी राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पंजाब के मलोट में मोदी बोले, कांग्रेस ने किसानों की मेहनत का सम्मान नहीं किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलोट की किसान कल्‍याण रैली को पंजाबी में शुरू कर लोगों का दिल जीत लिया। मोदी ने किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा, पंजाब की धरती ने हर क्षेत्र में देश में का नाम रोशन किया है। सीमाओं की रक्षा हो, खाद्य सुरक्षा हो या फिर श्रम उद्यम का क्षेत्र हो पंजाब ने हमेशा से देश को प्रेरित करने का काम किया है। पंजाब ने हमेशा खुद से पहले देश के लिए सोचा है। मोदी ने कहा कि मलोट की जमीन कपास के लिए मशहूर रहा है और ये क्षेत्र पंजाब को हरियाणा और राजस्थान से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि मलोट में आज किसानों का कुंभ लगा हुआ है।

केंद्र का बड़ा फैसला, खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया, धान का एमएसपी 200 रुपए बढ़ा


मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने एसएसपी का वादा निभाया। एमएसपी से पंजाब के किसानों को लाभ होगा। कई फसलों का एमएसपी लागत को दोगुना किया। कांग्रेस सरकार में किसानों की मेहनत का सम्मान नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 14 खरीफ फसलों को 150 प्रतिशत एमएसपी देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ फसलों पर 200 प्रतिशत तक एमएसपी देने का निर्णय लिया गया। इससे पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि धान, कपास, पक्का, ज्वार, रागी का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। किसानों के लिए बाजार संभावनाओं से भरा हुआ है। किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है।


प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष कोई पार्टी नहीं, अब किसान हैं

मोदी ने यहां पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की इस रैली को किसान कल्याण रैली का नाम दिया गया है। फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार किसान रैली को संबोधित किया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी रैली में पहुंचे।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.